Sunday, 9 October 2016

उड़ी हमले के बाद पाक को चुनौती दे फेमस हुआ था जवान,मिल रही धमकी

शिमला.देशभक्ति की कविता गाकर सोशल मीडिया में मनोज ठाकुर मशहूर हो गए थे। उड़ी हमले के बाद उनकी कविता को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब उनके फेसबुक अकांउट पर पाकिस्तान की ओर से जान से मारने की धमकियां आ रही हैं। बता दें कि ‘कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा’ कविता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 2 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर ने लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा की थी। कई सोशल वेबसाइट में उनका वीडियो तेजी से शेयर किया गया था। राष्ट्रभक्ति कविता लिखकर दिया करारा जवाब...
- वीडियो से सुर्खियों में आए मनोज का वीडियो पाकिस्तान में भी पहुंच चुका है।
- वहां के कुछ पाकिस्तानी नागरिक फेसबुक के माध्यम से इन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
- मनोज ठाकुर ने बताया कि उन्हें फेसबुक में मैसेज के माध्यम से अभी तक दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है ।
- लेकिन, इसके जवाब में उन्हें ‘धारा हर मोड़ बदलकर लाहौर से गुजरेगी मां गंगा, इस्लामाबाद की छाती पर लहराएगा भारत का तिरंगा, लिखकर जवाब दिया है।
फेसबुक में शेयर किया धमकियों का मैसेज

- मनोज ठाकुर ने धमकी भरे मैसेज को फेसबुक में भी शेयर किया है।
- मनोज ठाकुर ने लिखा है कि दोस्तो मुझे दुश्मनों की गीदड़ भभकियां मिल रही हैं। मुझे खुशी है की उनके खेमे में हाहाकार मचा हुआ है।
- एक व्यक्ति मुझे मारने की चाह मन में पाले बैठा है।
- मुझे सौगंध है अपनी मातृभूमि की अपने उन शहीदों की, अगर कभी उन दुश्मनों से मेरा सामना हुआ तो इतना कोहराम मचाऊंगा की इनकी नस्ल को तबाह कर दूंगा।
- वंदेमातरम, जय हिंद, जय हिंद की सेना।

No comments:

Post a Comment