Friday, 14 October 2016

प्रेमिका ने कहा- भाई ने मारा है प्रेमी को, अब मुझे भी नहीं छोड़ेगा



किशनगंज.प्रेमिका पिंकी देवी ने कहा कि मेरे भाई रंजित उर्फ़ टिंकू ने अपने दोस्त उत्तम दास के साथ मिलकर प्रेमी सुरेश की हत्या कर दी है। अगर मेरे भाई को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह मुझे भी मार डालेगा। पिंकी ने कहा कि मेरे भाई रंजित ने अपने खुद के भाई टुनटुन साह को एक साल पहले बेरहमी से जान से मारा था और पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने के कारण वह अपने आप को बब्बर शेर समझ बैठा है। प्रेमी के पिता ने प्रेमिका पर दर्ज कराया केस...


बुधवार को धर्मगंज मुहल्ल्ले के केला बगान का रहने वाला सुरेश का शव मिला था। युवक का शव मेडिकल कॉलेज के समीप पश्चिम बंगाल से सटे पुल के नीचे दुर्घटना के रूप देने की कोशिश की गई थी। मृतक युवक के पिता रामचंद्र दास ने प्रेमिका पिंकी देवी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
सुरेश के पिता ने कहा कि मेरे बेटे सुरेश का पिछले कई वर्षों से पिंकी से चक्कर चल रहा था जिसके के कारण पिंकी के भाई के साथ कई बार हाथापाई और मारपीट भी किया गया। मंगलवार की देर रात बेटे के साथ पिंकी का भाई रंजित ,उत्तम दास नामक व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति को देखा गया था।
शराब पीने के बहाने ले गया प्रेमिका का भाई
सुरेश अपने भाई से ई-रिक्शा का चाभी लेकर आसपास घूमने की बात कही। जिसके बाद पहले से जान से मारने की साजिश लिये प्रेमिका के भाई रंजित ने शराब पीने की बात कहकर बंगाल के धर्मपुर क्षेत्र का रास्ता चुना। जहां रंजित ने दोस्तों के साथ मिलकर ह्त्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
एसडीपीओ कामिनी बाला ने कहा कि अभी पिंकी से पूछताछ जारी है। आगे की कार्रवाई अनुसंधान के बाद किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment