महराजगंज. दुर्गा पूजा मेले में पर्स से 700 रुपए चुराने के आरोप में एक लड़की के घर में घुसकर दबंगों ने जबरन सिर के बाल काट दिए। उसकी मां को गाली-गलौज देते हुए धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार है। शुक्रवार को पीड़िता का बयान करवाया गया। क्या है पूरी घटना...
- मामला महराजगंज जिले के बृजमनगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 साल की लड़की मंगलवार की रात दुर्गा मेले में गई थी।
- वहां सुनील, नाथू, संजय और काशी नाम के युवकों ने लड़की पर पर्स से 700 रुपए निकालने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
- वहां से किसी तरह लड़की घर पहुंची तो वे वहां भी पहुंच गए और धमकी देते हुए वापस घर लौट गए।
- बुधवार को फिर चारों युवक लड़की के घर में जबरन घुस गए। उसे पकड़कर पीटने लगे।
- बाद में दाढ़ी बनाने वाले उस्तरा से लड़की के सिर के बाल काट दिए। इस घटना के बाद लड़की पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकली।
- गुरुवार को आरोपियों को सजा दिलाने के लिए साहस बटोर कर उसकी मां थाने पहुंची।
- घटना सुनकर थाने के एसओ अशोक सिंह ने आरोपियों को पकड़ने का फरमान जारी किया।
- गुरुवार शाम तक नाथू, संजय और काशी अरेस्ट कर लिए गए। चौथा मुख्य आरोपी सुनील फरार है।
- उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई।

No comments:
Post a Comment