बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर गांव की 10वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने इच्छाधारी सांप से शादी करने का दावा किया है। उसने खुद को नागकन्या बताते हुए कहा था कि वह नागपंचमी के दिन अपने ससुराल नागलोक जाएगी। नागपंचमी के दिन गांव में लोगों का हुजूम लग गया। लड़की नागलोक कैसे जाती इसे देखने की इच्छा से लोग सुबह ही जुट गए। कसकेला गांव में देवालय के पास तिरपाल लगाकर वहां लड़की को बैठा दिया गया। कुछ लोगों ने पहले उसकी पूजा की और उशके सामने बैठ गए। लड़की दोपहर तक लोगों से घिरी रही।
'नागकन्या' ने किया नागलोक जाने का दावा, श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने हुआ कुछ ऐसा भीड़ को कंट्राेल करने पुलिस अफसर और जवानों की तैनाती करनी पड़ी। लड़की को पुलिस ने अपने सिक्युरिटी घेरे में रखा था। सब इंतजार करने लगे कि लड़की कब जाएगी। तबी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। लड़की ने मौके पर मौजूद जयनगर थाने के थाना इंचार्ज सुनील तिवारी से कहा कि से अच्छा नहीं लग रहा है और वह घर जाना चाहती है। पुलिस टीम ने भीड़ के बीच किसी तरह उसे बाहर निकाला और उसे अस्पतालमें भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने बताया कि लड़की को बेचैनी की शिकायत थी। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। जब लोगों को पता चला कि नागलोक जाने का दावा करने वाली लड़की बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो गई है, तो वे मायूस होकर वहां से वापस अपने घरों को लौट गए। गौरतलब है कि लड़की का कहना था कि एक इच्छाधारी सांप उसे अपने साथ नागलोक ले गया अौर वहां उससे शादी रचाई। लड़की खुद को पिछले सात जन्मों से उस नाग की पत्नी बताते हुए किसी और से शादी करने से मना कर रही है। लड़की के नागलोक जाने का पूरा ड्रामा देखने के लिए करीब हजारों लोग जुटे थे।

No comments:
Post a Comment