Tuesday, 11 October 2016

मंगलवार से हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो जायेगा 'ताजमहल' !

नई दिल्ली (11 अक्टूबर): ताज महल बंद होने जा रहा है...जी हां,वो भी हमेशा-हमेशा के लिए। कारण, यह है कि यहां के कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी जा रही है।

लेकिन घबराइये नहीं...यह ताजमहल,शाहजहां वाला ताजमहल नहीं बल्कि यह ताजमहल डोनॉल्ड ट्रंप का ताजमहल है। ताजडोनाल्ड ट्रंप ने 26 साल पहले ट्रंप ताजहमल नाम का कैसिनो खोला था जिसे उन्होंने दुनिया का 'आठवां अजूबा' बताया था।



 लेकिन ट्रंप के दोस्त और उनके पार्टनर कार्ल आईकान भारतीय समयानुसार मंगलवार को इस कैसिनो को बंद करने जा रहे हैं। अटालांटिक सिटी में कैसिनो संकट चल रहा है जिसके चलते यह पांचवा कैसिनो है जो कि बंद हो रहा है। यह आलीशान कैसिनो जिसमें भारत की विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल की नकल की गई है,अब बंद कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दिवालिया कोर्ट ने कैसिनो के यूनियन कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाएं और पेंशन लाभ छीन लिए थे जिसे लेकर कैसिनो मालिक और कर्मचारी दोबारा किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। इस फैसले से करीब 3 हज़ार लोग अपनी नौकरी से हाथ धो रहे हैं और 2014 से अब तक अटलांटिक सिटी के कैसिनो के बंद होने से नौकरी जाने वालों की संख्या कुल मिलाकर 11 हज़ार पहुंच गई है। ताजमहल कैसिनो की यूनियन एक जुलाई से हड़ताल पर थी और आईकान ने एक महीना बाद यह कहते हुए इसे बंद करने का फैसला कर लिया कि मुनाफे का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।

No comments:

Post a Comment