Sunday, 2 October 2016

बेरोजगारी भत्ता और शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करें आज से


बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा ऋण और कौशल प्रशिक्षण के लिए रविवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दो अक्टूबर से राज्य भर में आर्थिक हल और युवाओं को बल योजना की शुरुआत हो रही है। पटना जिला के लिए छज्जू बाग में निबंधन सह परामर्श केन्द्र बनाया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस केन्द्र में 24 काउंटर बनाए गए हैं। तीन योजनाएं शुरू होंगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद परामर्श केन्द्र पर आना होगा। काउंटर पर काउंसिलिंग के साथ कागजातों की जांच होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रविवार चार बजे उद्घाटन के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा। किसी एक योजना का चयन करना होगायोजना एवं विकास विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान तीन में से किसी एक योजना को चुनना होगा। चुने गए योजना से संबंधित मांगे गए कागजात का विवरण देना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय किसी डक्यूमेंट को वेबसाइट पर अपलोड नहीं करना है। इस तरह करें ऑनलाइन आवेदनऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इंटरनेट पर यूआरएल की जगह पर 119.226.31.1/MMSSBY/ टाइप करें। टाइप करते ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा। इस पेज की दायीं तरफ आवेदन करने का विकल्प होगा। जहां अपना पूरा डिटेल भरकर आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही प्राप्ति रसीद (एकनॉलेजमेंट लेटर) मिलेगी। मोबाइल पर आएगा तिथि और समय का मैसेजऑनलाइन आवेदन भरने के बाद आपके मोबाइल पर तिथि और समय का मैसेज आएगा। इस तिथि और समय पर आपको निबंधन और परामर्श केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्र के मे आई हेल्प यू काउंटर पर आवेदक को एक टोकन मिलेगा। आवेदक को संबंधित कागजात के साथ पहुंचना होगा। कागजात की जांच होगी। जांच पूरी होने के बाद संबंधित योजना का लाभ मिलेगा। -------------------------------मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना : - 20 से 25 वर्ष के 12वीं पास बोरोजगार युवाओं को हर महीने 1,000 रुपए मिलेगा।- बेरोजगारी भत्ता अधिकतम दो वर्ष के लिए दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को 240 घंटे का भाषा संवाद एवं कंप्यूटर ज्ञान का बुनियादी प्रशिक्षण लेना होगा।- यह प्रशिक्षण लेने के बाद ही दो साल तक बेरोजगारी भत्ता दी जाएगी- जो प्रशिक्षण नहीं लेंगे उन्हें 19 महीने तक ही बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना- इच्छूक छात्र उच्च शिक्षा लेने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ले सकेंगे।- 12 वीं पास छात्र योजना के तहत शिक्षा ऋण ले सकते हैं। - 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिलेगा। बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में दाखिला ले चुके या दाखिले के लिए चयनित होना अनिवार्य है।- बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है, आवेदक अपने आवासीय जिला में ही आवेदन करेंगे।कुशल युवा योजना : - कुशल युवा योजना के तहत युवाओं को हिन्दी और अंग्रेजी भाषा, संवाद कौशल एवं बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। - 20 से 25 वर्ष के 12 वीं पास युवा लाभ उठा सकते हैं। - 15 से 20 वर्ष के युवा जो 10वीं पास हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। - भाषा संवाद कौशल और कंप्यूटर ज्ञान के अलावा किसी अन्य क्षेत्र में इच्छुक युवा प्रशिक्षण लेना चाहते हैं तो वे श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment