मुजफ्फरपुर । अॉनलाइन शॉपिंग करना एक युवक को महंगा पड़ा है। उसने एक अॉनलाइन कंपनी से मोबाईल मंगवाया और जब पैसे कैश देकर पैकट लिया और खोलकर देखा तो फोन की जगह साबुन का पैकेट मिला।
मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील पांडेय गली इलाके के हिमांशु कुमार ने एक कंपनी से ऑनलाइन खरीदारी कर मोबाइल मंगवाया था। कूरियर कंपनी को साढ़े ग्यारह हजार रुपये कैश देकर पैकेट लिया। पर, जब पैकेट खोला, तो उसमें मोबाइल फोन की जगह साबुन निकला।
हालांकि, चार्जर व अन्य सामान थे। ठगी का मामला सामने आने पर पीडि़त ग्राहक व उसकी मां ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पीडि़त ने मिठनपुरा पेट्रोल पंप स्थित कूरियर कंपनी के दफ्तर पर पहुंचकर हंगामा भी किया।
सूचना मिलने पर मिठनपुरा थाने की पुलिस वहां पहुंची और उग्र लोगों को शांत कराया। घटनास्थल मोतीझील में होने के कारण मामला नगर थाने में पहुंचा। इस संबंध में पीडि़त ने मौखिक शिकायत की है। पीडि़त ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कूरियर कंपनी के दफ्तर से पांच कर्मियों को पकड़कर थाने के हवाले करने की बात बताई।
मिठनपुरा व नगर थाने की पुलिस का कहना है कि उनके यहां लिखित शिकायत नहीं दी गई है। किसी को हिरासत में भी नहीं लिया गया है। पुलिस ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद जांच की जाएगी।
इस जिले में पहले भी हो चुकी है घटना
थानाध्यक्ष शरतेन्दु शरत ने कहा कि अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। दूसरी तरफ डिलिवरी बॉय गोपाल शरण ने कहा कि उसके पास जो आया था उसकी डिलिवरी कर दी। पैकिंग के भीतर की जानकारी उसे नहीं है। कंपनी से शिकायत करने पर निदान होगा। मालूम हो कि चार माह पहले पताही में ऐसी शिकायत पर कंपनी ने दोबारा मोबाइल भेजवाया था।

No comments:
Post a Comment