बुरहानपुर/इंदौर। बुरहानपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश दी। यहां लगभग 30 से 40 लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। कोई नंगे पैर भागा, तो कोई छत और टॉयलेट में छुप गया। होटल संचालिका का बेटा ही करवा रहा था गलत काम, मां का सिर फोड़ गए आरोपी...
- जानकारी के अनुसार पुलिस को मंगलवार रात 10 बजे होटल प्रभु पैलेस में जुआ खेलने की सूचना मिली थी।
- इस पर आरक्षक अजय वारुड़े और गुरदीप पटेल होटल पहुंचे। लेकिन जुआरियों को इसकी भनक पहले ही लग गई।
- यहां जुआ खेल रहे करीब 30 लोग भाग निकले। जवान तीन मंजिला होटल की प्रथम मंजिल पर पहुंचे तो यहां चार युवक छुपे मिले। पुलिस ने होटल की तलाशी लेने की तकलीफ नहीं उठाई। जवान पकड़े गए चारों को ही कोतवाली ले गए।
- कुछ युवक टायलेट तो कुछ छत और कमरों में जा छुपे थे। आधे घंटे तक होटल सूना रहा। बाकी आरोपी इस दौरान भाग निकले।
- होटल मालिक प्रियेश की मां व संचालिका सुभद्रा शाह मौके पर पहुंची तो छिपे हुए युवकों ने लट्ठ से उनका सिर फोड़ दिया।
- पुलिस ने देर रात प्रियेश शाह, लालबाग निवासी अब्दुल सईद, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद जहीर मोहम्मद पीर गुलाम, प्रतापपुरा निवासी वसीम लियाकत हुसैन, शाहनवाज पिता हफीज हुसैन, साजिद अहमद इशाक अहमद, समीर अशफाक हुसैन को पकड़ा। इनके पास से करीब 9 हजार रुपए जब्त हुए।
होटल संचालिका बोली, पहले बेटे को करो गिरफ्तार
सुभद्रा ने घटना के बाद बेटे प्रियेश की पिटाई कर दी। कहा- पैसों के लिए तू इतना गिर गया। पुलिस से कहा- पहले इसे गिरफ्तार करो। पहले जुआरी होटल में छुपे रहे। बाद में कैमरे देख उससे भी मुंह छुपाने लगे। छत पर छुपे दो जुआरियों को पकड़ने के लिए एक जवान रोशनदान से कूद गया।

No comments:
Post a Comment