Thursday, 6 October 2016

नाबालिग से दुष्कर्म कर की हत्या, बोरे में डालकर फेंका


नई दिल्ली- राजधानी के गौतमपुरी इलाके में मंगलवार से लापता नाबालिग का शव बोरे में मिला है। बोरे में नाबालिग के शव की हालत देखकर उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।



बता दें दिल्ली के गौतम पुरी इलाके के गली नंम्बर-13 में रहने वाली 11 साल की नाबालिग पांचवीं में पढ़ती थी। मंगलवार दोपहर वह घर का कुछ सामान लाने दुकान गई हुई थी लेकिन काफी समय हो जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। बुधवार की सुबह सफाई कर्मी पहुंचा, तो उसकी नजर बंद बोरे पर पड़ी। उसको खोल के देखने के बाद सफाई कर्मी के जैसे होश ही उड़ गए। मृतक का शरीर बिना कपड़ों के उसमें पड़ा था। परिजनों का कहना है कि शव जिस हालत में मिला उससे साफ है कि नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

No comments:

Post a Comment