Thursday, 6 October 2016

बिहार बोर्ड परीक्षा मे फेरबदल

आरा - बिहार परीक्षा समिति ने 2017 मे होने वाली इंटर और मैट्रीक की परीक्षा के कार्यक्रमों की धोषणा कर दी है। इंटर परीक्षा धोटाले मे बडे फेरबदल दोषी जेल गये इसलिए इस बार प्रक्रिया भी बदली जा रही है। इंटर धोटाले को लेकर काफी फजीहत झेलनी पडी बिहार बोर्ड को इस लिए अगले वर्ष होने वाली परीक्षाओं के लिए कमर कस चुकी है।



बोर्ड द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी और बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी। बिहार विद्धालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षाओं के कार्यक्रम धोषित करते हुए कहा कि अगले साल होन वाली इंटर और मैट्रीक की परीक्षा लेने के तरीके मे काफी बदलाव किया गया है ताकि किसी प्रकार की गडबडी न होने सकें। कहा कि परीक्षा प्रक्रिया और उत्तरपुस्तिकाओं की जांच और परिणाम धोषित होने तक की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा बडे फेरबदल किये गये है।

 इंटर घोटाला होने के बाद अगले साल होने वाली परीक्षा मे पहली बार कोडिंग सिस्टम लागू किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के उपर ओ एम आर शीट होगी जिसे सभी परीक्षार्थियों को भरना होगा और उसी के आधार पर कोडिंग भी होगी। जांच के दौरान कोई हेराफेरी न हो इसके लिए डिजिटल मार्किंग सिस्टम से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करायी जाएगी और काॅपियों को स्केन कर कम्प्यूटर पर चेक कराया जाएगा । परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद जो सर्टिफिकेट छात्रो को दिए जायंगं उसपर भी उनके फोटो चिपकाए जाएगे ताकि सर्टिफिकेट मे कोई फेरबदल न कर सके। इंटर परीक्षा के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 से 15 अक्टूबर तक अपनायी जाएगी तथा विलम्ब शुल्क के साथ 16 से 18 अक्टूबर तक अपनायी जाएगी। मैट्रीक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक अपनायी जाएगी तथा बिलम्ब शुल्क के साथ 18 से 20 अक्टूबर तक होगी। वहीं मैट्रीक और इंटर की कपार्टमेंटल परीक्षा तीन दिनो मे सम्पन्न करा ली जाएगी। इसकी परीक्षा 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक होगी और इंटर की कपार्टमेंटल परीक्षा केवल 12 नवम्बर की होगी। पिछले इंटर टाॅपर घोटाले को लेकर बोर्ड से लेकर बिहार सरकार को काफी फजीहत होना पडा जिसमे कई लोगो को जेल जाना पडा और कई लोग अभी भी जेल मे है।

No comments:

Post a Comment