रायपुर। राजधानी के देवपुरी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब सवा 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अमलीडीह मोड़ के पास सिटी बस से उतर रहे एक युवक को तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार छात्र ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ऐसे हुआ हादसा...
- माना टीआई राजेश चौधरी ने बताया कि माना की तरह से आ रही सिटी बस अमलीडीह मोड़ पर रुका और उससे माना बस्ती निवासी सोहन सिन्हा (23) उतरा।
- वह उतरकर सड़क किनारे खड़ा था, तभी माना-धमतरी रोड की तरफ से तेज रफ्तार बाइक में आ रहे ओमप्रकाश उइके (19) ने उसे ठोकर मार दी।
- ठोकर के बाद ओमप्रकाश आगे जाकर सड़क पर गिर गया। वहीं सोहन दूसरी तरफ गिर गया।
- सिर में गहरी चोट के कारण ओमप्रकाश की वहीं मौके पर ही मौत हो गई।
- घायल सोहन सिन्हा को पचपेड़ी नाका स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ईयरफोन ने ली जान
- पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश काफी तेज बाइक चला रहा था। साथ ही कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था।
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईयरफोन के कारण बाइक चलाते ओमप्रकाश का ध्यान बंटा हुआ था।

No comments:
Post a Comment