Sunday, 9 October 2016

दोस्तों के साथ पत्नी और साली से किया गैंगरेप, वाइफ को ले जाने आया था ससुराल

बांका (पूर्णिया).दो महीने पहले पति के साथ ससुराल के लिए निकली लड़की और उसकी बहन की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया है। हत्या उसके पति ने ही की थी। हत्या करने से पहले पति ने अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी और साली के साथ रास्ते में गैंगरेप भी किया था। पुलिस ने जब पति पर दबाव बनाया तो उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पूरी कहानी बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बहनों का शव मुल्क डांढ़ नदी से बरामद कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला...

- जानकारी के अनुसार, अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्री रामपुर गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र गौरव कुमार यादव की शादी 16 जुलाई 2016 को मुंगेर जिले में धरहरा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव की चंदा से हुई थी।
- गौरव 6 सितम्बर को पत्नी को विदा कराने के लिए अपने छह दोस्तों के साथ ससुराल पहुंचा। उसी दिन वह पत्नी को लेकर घर के लिए निकला।
- ससुराल वालों से गौरव ने अपनी साली विनीता कुमारी को भी साथ ले जाने के लिए कहा। दामाद पर भरोसा कर घर वालों ने अपनी दूसरी बेटी विनीता को भी उसके साथ भेज दिया।

रास्ते में पति ही बन गया हैवान
- घर से बड़े अरमान से पति के साथ ससुराल के लिए निकली चंदा के सपने रास्ते में ही बिखर गए।
- जिस पति पर वह भरोसा कर मां-बाप को छोड़कर घर से निकली थी वही हैवान बन गया।
- ससुराल पहुंचने से पहले ही पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ने केवल पत्नी बल्कि साली के साथ भी गैंगरेप किया।
- इसके बाद दोनों की हत्या कर शव को बोरे में रखकर बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के खोजड़ी गांव के पास मुल्क डांढ़ नदी में फेंक दिया।

बेटी की खबर नहीं मिलने से मां को हुआ शक
- बेटी को विदाई के अगले दिन जब चंदा की मां ने उसे फोन कर हाल लेना चाहा, मगर उससे बात नहीं हो पाई।
- इसके बाद चंदा की मां ने आठ सितंबर को दामाद गाैरव को फोनकर बेटी से बात करने की कोशिश की तो गौरव ने कहा कि, चंदा और विनीता मायके ही गई हैं।
- वह खुद दोनों को ऑटो में बैठाकर आया है। उधर जब नौ सितंबर को भी चंदा और उसकी बहन घर नहीं पहुंची तो उसकी मां परेशान हो गई।
- दामाद द्वारा भी पत्नी के बारे में कुछ पता नहीं करने से उस पर भी शक बढ़ने लगा। इसके बाद चंदा की मां ने धरहरा थाने में बेटियों के लापता होने का मामला दर्ज कराया।

No comments:

Post a Comment