Sunday, 9 October 2016

ओखा में नक्शों के साथ संदिग्ध महिला पकड़ी गई, जामनगर में अलर्ट

जामनगर। पिछले दो दिनों से जारी हाइअलर्ट के चलते गुजरात के समुद्री किनारे के शहरों सघन चेकिंग का दौर जारी है। इस दौरान ओखा से शुक्रवार की देर रात पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को देखकर रोका। उसकी जांच करने पर उसके पास से विभिन्न क्षेत्रों के नक्शे बरामद किए गए। अधिक पूछताछ के लिए महिला को जामनगर लाया गया है।द्वारका, ओखा और मीठापुर के नक्शे मिले…
उक्त महिला को ओखा रेल्वे स्टेशन में पकड़ा गया। वह अहमदाबाद-ओखा पैसेंजन ट्रेन मे यात्रा कर रही थी। पूछताछ के बाद जब उसकी जांच की गई, तो उसके पास से द्वारका, ओखा और मीठापुर के हस्तरचित नक्शे मिले। उल्लेखनीय है कि मीठापुर में टाटा केमिकल कंपनी है, महिला के पास से मीठापुर के नक्शे भी मिले हैं, इससे यह आशंका प्रबल हो जाती है कि वह महिला कुछ न कुछ गलत कर सकती थी।

जामनगर में हाइअलर्ट घोषित
जामनगर में टाटा केमिकल्स के बाद रिलायंस और एस्सार जैसी विश्वस्तर की कंपनियां हैं। इस कंपनियों की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। इस घटना के चलते ओखा और जामनगर में हाइअलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेल्वे स्टेशन, एयरपोर्ट और एसटी बस स्टेंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग जारी है।
द्वारका मंदिर में पहली बार हाई सिक्योरिटी तैनात
गुरुवार को मछुआरों की वेशभूषा में 9 पाकिस्तानी की कच्छ के क्रिक से धरपकड़ की गई। उसी दिन द्वारका में 10 से 15 घुसपैठियों की खबर भी थी। इस समय द्वारका में पहली बार हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। राजकोट के रेंज आईजी डीएन पटेल ने पूरे द्वारका मंदिर परिसर की बारीकी से जांच की।

No comments:

Post a Comment