Wednesday, 12 October 2016

मर्डर से पहले गोवा की परफ्यूम स्पेशलिस्ट काे पोर्न मूवी दिखाकर रेप किया गया था: खुलासा

पणजी.गोवा की परफ्यूम स्पेशलिस्ट मोनिका घुरडे मर्डर केस में कई अहम खुलासे हुए हैं। मर्डर से पहले मोनिका के साथ रेप किया गया था। फाइनल मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। मोनिका की सोसाइटी के सिक्युरिटी गार्ड रहे आरोपी ने कबूल किया है कि नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। मर्डर से पहले उसने मोनिका के घर में ही अंडे और चॉकलेट खाए। उसे जबरदस्ती पोर्न क्लिप दिखाई। फिर तकिए से मुंह दबाकर उसका मर्डर कर दिया। दो दिन तक बालकनी में छिपा रहा...
- डीआईजी विमल गुप्ता के मुताबिक, "आरोपी राजकुमार सिंह (21) ने बताया है कि वह 3 अक्टूबर को खाने-पीने की चीजें लेकर मोनिका के फ्लैट की बालकनी में पहुंचा और दो दिन तक वहीं पर छिपा रहा। लेकिन सोसायटी के किसी गार्ड की नजर उस पर नहीं पड़ी।''


- 5 अक्टूबर को मोनिका के फ्लैट में जबरदस्ती घुसा। चाकू दिखाकर उसे डराया और उस पर हमला किया।"
- "बेहोशी की हालत में उसने मोनिका (39) को बेड से बांध दिया। होश में आने पर दबाव डालकर उनसे 4000 रुपए, एटीएम और पिन नंबर हासिल कर लिया।"
- "इसके बाद राजकुमार ने मोनिका को जबरन कई पोर्न मूवी दिखाईं। रेप किया, फिर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।"
- बता दें कि मोनिका की बॉडी पिछले गुरुवार को उनके फ्लैट से मिली थी। बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था।
सेल्फी अपलोड कर फंसा था आरोपी
- आरोपी को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। उसे रविवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।
- मर्डर के बाद राजकुमार के मेंगलुरु और बेंगलुरु में मोनिका के एटीएम से कई बार पैसे निकाले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालीं।
- इसी बीच, शनिवार को आरोपी ने फेसबुक अकाउंट पर सेल्फी अपलोड की। पुलिस को इससे पता चला कि वह किस इलाके में छिपा है।
फ्लैट में ही अंडे-चॉकलेट खाई, शेविंग की
- पुलिस के मुताबिक, ''मोनिका जब बेहोश थीं, इस दौरान राजकुमार ने फ्लैट के किचन में ही अंडे उबाले। इन्हें चॉकलेट और स्नैक्स के साथ खाया। मर्डर के बाद शेविंग की।"
- पुलिस ने फ्लैट से बरामद दाढ़ी के बाल डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। उस चाकू की तलाश है, जिसका इस्तेमाल मोनिका को धमकाने के लिए किया था।
बदला लेने के लिए किया था मर्डर
- पंजाब के बठिंडा में रहने वाले 21 साल के राजकुमार ने बदला लेने के लिए मोनिका का मर्डर किया था।
- दरअसल, मोनिका ने कुछ दिन पहले उस पर छाता चोरी करने का लगाया था। शिकायत पर सोसाइटी ने राजुकमार को नौकरी से निकाल दिया था।
- राजकुमार इससे खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। उसके पास पैसों की तंगी भी हो गई थी। फिर उसने मोनिका से बदला लेने का प्लान बनाया।
कौन थीं मोनिका?
- मोनिका मूल रूप से नागपुर की रहने वाली थीं। उनके पिता मुंबई में जज हैं।
- परफ्यूम डिजाइनर के रूप में फेमस मोनिका 'एमओ' लैब की फाउंडर थीं। उन्होंने पहली लैब चेन्नई में सेटअप की थी।
- इस बिजनेस में आने से पहले मोनिका एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और ग्राफिक डिजाइनर थीं।
- परफ्यूम एक्सपर्ट के रूप में मोनिका ने यूरोप और न्यूयॉर्क में भी कई वर्कशॉप कंडक्ट किए थे।
- फिलहाल, वे कई विदेशी प्रोजेक्ट के लिए रिसर्च वर्क कर रही थीं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें: तलाक लिए बगैर पति से अलग रह रही थीं मोनिका...

No comments:

Post a Comment