Wednesday, 12 October 2016

'LoC पार बैठा दुश्मन शिकार, हम शिकारी': आर्मी ने अपने स्नाइपर्स को दिया यही मंत्र

नौशेरा (कश्मीर). आर्मी ने एलओसी पर तैनात अपने स्नाइपर्स को एक नया मंत्र दिया है। जवानों से कहा गया है, 'दुश्मन शिकार है और हम शिकारी।' प्लाईबोर्ड पर लिखे ये स्लोगन एलओसी के पास भारतीय सीमा पर लगे पेड़ों पर देखे जा सकते हैं। सीजफायर वॉयलेशन का जवाब देने के लिए दिया गया मंत्र...


- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एलओसी पर तैनात जवानों और स्नाइपर्स (निशानेबाजों) में जबरदस्त उत्साह है।
- जवानों से साफ कहा गया है कि सीजफायर वॉयलेशन होने पर और पाक की तरफ से घुसपैठ करने वाले आतंकियों पर जमकर फायरिंग करें।
- एक न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, एलओसी के पास लगे पेड़ों पर 'दुश्मन शिकार, हम शिकारी' लिखे बोर्ड लगाए गए हैं।
- एक स्नाइपर राम सिंह (बदला हुआ नाम) के मुताबिक, "दुश्मन लक्ष्मण रेखा (एलओसी) के पार बैठा है। वो मेरा शिकार है और मैं शिकारी। कोई भी सीमा पार करेगा तो उसका शिकार होगा, हमारा यही मोटो है।"
- सिंह ये भी बताते हैं कि भारत के सारे स्नाइपर्स काफी ट्रेन्ड हैं और उनका निशाना अचूक है। कोई भी बॉर्डर पार करके आएगा तो बचेगा नहीं।
पैट्रोलिंग कर रहे जवानों के लिए भी यही मैसेज
- दुश्मन शिकार और हम शिकारी वाला मोटो केवल स्नाइपर्स के लिए ही नहीं है, बल्कि ये पैट्रोलिंग टीम और एलओसी से सटी पोस्ट्स के लिए भी है। एलओसी से सटे नौशेरा सेक्टर में इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स के जरिए निगरानी की जाती है।
- बता दें कि नौशेरा में घने पेड़, गहरी खाइयां और ऊंचे पहाड़ हैं, जहां से पाक फौज आसानी से निशाना बना सकती है। नौशेरा सेक्टर को घुसपैठ के लिहाज से सबसे मुफीद और बड़े इलाकों में से एक माना जाता है।

No comments:

Post a Comment