Sunday, 9 October 2016

बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक पर इन नेताओं के जलाए पुतले, कहा- सैनिकों का बढ़ा हौसला

शिमला/सोलन.सोलन भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक मामले में बयान देने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और संजय निरूपम के पुतले फूंके। सांसद वीरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में भाजपा ने सोलन में प्रदर्शन किया। इस मौके पर वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय सेना की ओर से एलओसी पार कर आतंकवादियों को ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है।

सर्जिकल स्ट्राइक से सैनिकों का बढ़ा मनोबल
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को संरक्षण दे रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक से भारतीय सेना के हर सैनिक का हौसला बुलंद हुआ है और भारतीयों का मनोबल बढ़ा है। इसके बावजूद कुछ देश विरोधी ताकतों को यह बात हजम नहीं हो रही है। इसलिए वे सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर भारतीय सेना और केंद्र सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। इस मामले को लेकर भाजपा ने केजरीवाल, चिदंबरम व निरूपम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कौन-कौन थे मौजूद
प्रदर्शन में सांसद वीरेंद्र कश्यप के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक केएल ठाकुर, विधायक डॉ. राजीव सहजल, गोविंद राम शर्मा, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, कुमारी शीला, रीतू सेठी, राकेश शर्मा, मीरा आनंद, पुरुषोत्तम गुलेरिया, रतन सिंह पाल, नंदराम कश्यप, एचएन कश्यप, लोकेश्वर शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, रविंद्र परिहार, पवन गुप्ता, नरेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, मदन ठाकुर, रवि राणा, विवेक डोभाल, तिलक राज शर्मा, भरत साहनी, कमल वर्मा, राजपाल नेगी, चंद्रकांत शर्मा, अभिषेक ठाकुर, लवली, जमना शर्मा, दुर्गा दत्त, नरेंद्र ठाकुर, मनीष सोपाल, विक्रम मेहता, मुकेश शर्मा, हितेंद्र शर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment