Sunday, 9 October 2016

ऐसा क्या हुआ कि रणवीर के लिए फैन्स ने पब्लिकली उतार दी अपनी PANTS?

मुंबई:बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने गुरुवार को एक पॉपुलर ब्रांड का कैंपेन 'डोन्ट होल्ड बैक' लॉन्च किया। यहां मस्तमौला रणवीर ने फैन्स से मुलाकात की, साथ ही कुछ की पैंट्स तक उतरवा दी। रणवीर के फैन ने उतारी पैंट...
इवेंट के दौरान रणवीर ने कुछ फैन्स का टेस्ट लेते हुए उन्हें पब्लिकली पैंट उतारने को कहा। उम्मीद से उलट ये फैन्स भी रणवीर की तरह ही निकले। उन्होंने सेमी न्यूड होने में थोड़ी देर भी नहीं की। रणवीर समेत वहां मौजूद सभी लोग ये देख हैरान रह गए।

खुद को बताया 'हटेला'
इसी ब्रांड के लिए रणवीर ने एक रैप गाया है, जिसकी लिरिक्स भी उन्होंने ही लिखी है। 'डोन्ट होल्ड बैक' नाम के इस गाने में रणवीर खुद को हटेला बता रहे हैं। रणवीर के मुताबिक, उनका ये रैप आज की उस जनरेशन के लिए जो अपने लक्ष्य की ओर नजर रखते हैं और कभी ये नहीं सोचते कि लोग क्या कहेंगे? बता दें, दिसबंर में रणवीर की फिल्म 'बेफिक्रे' रिलीज होगी। इसमें उनकी जोड़ी वाणी कपूर के साथ जमेगी।

No comments:

Post a Comment