Sunday, 2 October 2016

आज़म ने CM अखिलेश को लिखी चिट्ठी पूछा...

लखनऊ: यू.पी. के कद्दावर मंत्री आज़म खान अखिलेश सरकार से नाराज हैं क्योंकि यू.पी. सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में बुलंदशहर गैंगरेप के मामले में आज़म खान की तरफ से पेश होने से इंकार कर दिया है। इसके बाद आज़म ट्ठीखान ने बेहद तल्ख लहजे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखकर इशारों-इशारों में निशाना साधा है।



आज़म खान ने अखिलेश सरकार से पूछा है कि वह सरकार में हैं या नहीं। सरकार उन्हें अपना हिस्सा मानती है या नहीं। आज़म खान ने न्याय विभाग के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी में यहां तक कह दिया है कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश की गई है। दरअसल बुलंदशहर गैंगरेप को लेकर आज़म खान की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया था लेकिन आज़म खान की तरफ से कोई वकील पेश नहीं हुआ। यहां तक कि यू.पी. सरकार के वकील ने भी पैरवी से इंकार कर दिया। आज़म खान इसी बात से खफा हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में शिवपाल यादव एक बार फिर से सबसे ताकतवर मंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से शिवपाल यादव को 13 विभाग सौंप दिए हैं। शिवपाल यादव को पी.डब्ल्यू.डी. छोड़कर सभी विभाग वापस सौंप दिए गए हैं। पुराने विभागों के साथ 2 नए विभाग की जिम्मेदारी भी शिवपाल को दी गई है जिनमें चिकित्सा शिक्षा, आयुष और लघु सिंचाई विभाग भी शामिल हैं। हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पी.डब्ल्यू.डी. विभाग अपने ही पास रखा है। वहीं गायत्री प्रजापति को परिवहन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

No comments:

Post a Comment