Friday, 14 October 2016

मुलायम ने कहा- अखिलेश से कोई झगड़ा नहीं, लेकिन CM चुनाव बाद तय होगा

लखनऊ.मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन की खबरों को खारिज कर दिया। उन्‍होंने कहा कि सपा किसी से समझौता नहीं करेगी। उन्होंने ये भी कहा, 'अखिलेश का हमारी बहन और शिवपाल ने पालन-पोषण किया। उनको मैंने ही सीएम बनाया था। चुनाव के बाद अगला सीएम कौन होगा, ये विधायक तय करेंगे।' बता दें, अखिलेश ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि उन्‍हें बचपन में अपना नाम भी खुद ही रखना पड़ा था। उस वक्त कोई उनके साथ नहीं था। मेरे नाम पर वोट मांगा गया लेकिन अखिलेश को सीएम बनाया...



- मुलायम ने कहा, 'अखिलेश की पढ़ाई-लिखाई पर मैंने काफी ध्यान दिया। उनका ग्वालियर में मन नहीं लगा तो उन्‍हें धौलपुर भेजा।'
- 'मेरे नाम पर वोट मांगा गया, लेकिन अखिलेश को सीएम बनाया। हमने उन्हें फ्री कर दिया है।'
- 'हमें जो सवारी मिलेगी उससे चलेंगे, कैम्पेन करेंगे। जनता हमारे परिवार को प्यार करती है। शिवपाल पार्टी के इंचार्ज और सब कुछ हैं।'
- मुलायम ने ये भी कहा, 'अखिलेश को मैंने ही सीएम बनाया था। आने वाले चुनाव के लिए सीएम कैंडिडेट कौन होगा, ये विधानमंडल दल तय करेगा।'
- 'हमारे परिवार में तीन पीढ़ियों से कोई विवाद नहीं है। चुनावी रथ, साइकिल, हैलिकॉप्टर सब कुछ चलेगा।'
- 'कॉमन सिविल कोड को लेकर कोई विवाद नहीं है। आगे भी नहीं होना चाहिए। ये मुसलमानों का अंदरुनी मामला है। कॉमन सिविल कोड का प्रस्‍ताव लोहिया ने सबसे पहले रखा था।'
- 'कभी मेरे बिना सरकार नहीं बन सकती है। छोटी पार्टी बनाकर इस मुकाम पर पहुंचा हूं।'
- 'मैंने जो बताया, वो बॉर्डर पर किया गया। समाजवादी पार्टी ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रक्षामंत्री के तौर पर मैंने जो किया, उसे लोग याद करते हैं।
- अखिलेश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आज सपा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बिना किसी का इंतजार किए वह अपने दम पर चुनाव कैम्पेन के लिए जाएंगे।
5 नवंबर को होगा बड़ा प्रोग्राम
- मुलायम ने कहा कि 5 नवंबर को रामेश्‍वर पार्क में सपा अपने 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मनाएगी। कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस प्रोग्राम को वे सफल बनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हों।
- '25 साल में मामूली लोग भी सरकार में मंत्री बने। सपा का चमत्कार है कि गायत्री प्रजापति मंत्री हैं। वह प्रभावशाली मंत्री और नेता हैं।'
- 'सपा का उपेक्षित वर्ग के लिए काम करने का लक्ष्‍य है। राजनीति में कुर्सी महत्‍वपूर्ण नहीं है।'
तीन बड़े सवालों पर मुलायम के जवाब
Q- क्या परिवार में कोई विवाद है?
A- जब हमारे परिवार में तीन पीढ़ी से कोई विवाद नहीं हुआ तो अब क्या होगा? कोई विवाद नहीं है। आप लोगों को क्यों लगता है कि विवाद है?
Q- क्या अगले सीएम भी अखिलेश ही होंगे?
A- पहले चुनाव होंगे। पार्टी जीतेगी। फिर विधायक दल अपने नेता को चुनेगा 'निर्विवाद'। पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड है। हम हैं। हम सब मिलकर तय कर लेंगे। आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Q- क्या कांग्रेस के साथ चुनाव से पहले कोई अलायंस करेंगे?
A- कोई अलायंस नहीं करेंगे। हम अकेले चले हैं। इसी का परिणाम है कि पार्टी यहां तक पहुंची है। अब यह देश में नंबर-वन पार्टी बनेगी।

No comments:

Post a Comment