Wednesday, 19 October 2016

किसे मिलेंगे IPL-10 के डिजिटल राइट्स, इन कंपनियों में मची होड़

स्पोर्ट्स डेस्क.सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स फेसबुक और ट्विटर में कॉम्पिटीशन लगा रहता है । ये दोनों सोशल मीडिया जाइंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए भी होड़ में आ गए हैं। पर इस मुकाबले में अमेजन, रिलायंस जियो, टाइम्स इंटरनेट, ईएसपीएन डिजिटल मीडिया, स्काई यूके भी कूद पड़े हैं। कुल 18 कंपनियों ने 10-10 हजार डॉलर (6.6 लाख रुपए) में टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदे हैं। जानें क्यों डिजिटल राइट्स खरीदना चाहती हैं ये कंपनियां



- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीन तरह के टेंडर जारी किए थे।
- एक टेंडर भारत में टीवी राइट्स के लिए, दूसरा भारत में डिजिटल राइट्स और तीसरा पूरे वर्ल्ड के लिए टीवी व डिजिटल राइट्स के लिए है।
- माना जा रहा है कि फेसबुक, ट्विटर, जियो और अमेजन जैसी कंपनियों की दिलचस्पी सिर्फ डिजिटल राइट्स में है।
- टीवी राइट्स के लिए मेन कॉम्पिटीशन स्टार इंडिया और सोनी के बीच है। 
- टीवी राइट्स सोनी के पास था, जो 2017 में खत्म हो रहा है। टेंडर जमा करने की लास्ट डेट 25 अक्टूबर है। 
पिछले आईपीएल में विराट पर 5 करोड़ से ज्यादा पोस्ट किए गए।

No comments:

Post a Comment