Friday, 7 October 2016

LIVE : कबड्डी विश्व कप 2016 का हुआ आगाज, भारत-दक्षिण कोरिया की टीमें आमने सामने


अहमदाबाद। कबड्डी विश्व कप-2016 का आज धूमधाम से आगाज हो गया है इस मौजूदा एशियाई और विश्व चैंपियन भारत सहित कुल 12 टीमें इसमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी। अहमदाबाद में हो रहे इस कबड्डी विश्व कप में आज दो मुकाबलें खेले जाने हैं। जिसमें एक मौजूदा चैंपियन मेजबान भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होगा। जबकि दूसरे मुकाबले में ईरान की टीम अमेरिका से भिड़ेगी।


भारतीय टीम काफी मजबूत है और इस टीम की कमान अनुभवी अनूप कुमार के हाथों में है। राहुल चौधरी, दीपक निवास हूडा और परदीप नरवाल अपना प्रो कबड्डी का बेहतरीन फॉर्म यहाँ भी जारी रखना चाहेंगे। धर्मराज चेरालाथन और जसवीर सिंह का अनुभव भी भारतीय टीम के काफी कम आएगा। मंजीत छिल्लर के रूप में भारत के पास एक बेहतरीन डिफेंडर है।
मेजबान भारत के साथ अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, पोलैंड, थाईलैंड, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, जापान, अर्जेटीना और केन्या की टीमें दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
खेल मंत्री विजय गोयल ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से ट्वीट कर भारतीय कबड्डी टीम को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment