नई दिल्ली,। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'दलाली' वाले बयान से नया सियासी दंगल शुरू हो गया है। राहुल ने गुरवार को कहा कि 'पीएम जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं।' इस पर भाजपा और अन्य की तीखी प्रतिक्रिया आई।
शुक्रवार को भाजपा की ओर से अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मोर्चा संभाला। वहीं, आलोचनाओं से परेशान कांग्रेस ने राहुल के बचाव में वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल को उतारा और राहुल ने खुद भी अपने बयान पर सफाई दी।
भाजपा का पटलवार, रविशंकर बोले- कांग्रेस में देशभक्ति पर भारी राहुल भक्ति
सेना की बहादुरी का अपमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल के बयान को 'सभी सीमा लांघने' वाला बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने सेना की बहादुरी का अपमान किया है।
शाह ने इस बात पर जोर दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही यह स्पष्ट किया कि 'हम इसे लेकर लोगों के बीच जरूर जाएंगे क्योंकि सेना का मनोबल बढ़ाना हर जिम्मेदार पार्टी का दायित्व है।'
शाह का यह बयान उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर काफी अहम है। भाजपा द्वारा मामले का राजनीतिकरण करने के आरोपों को नकारते हुए शाह ने कहा कि पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता ने बयान नहीं दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की घोषणा रक्षा मंत्री ने नहीं, बल्कि डीजीएमओ ने प्रेस कांफ्रेंस में की थी। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय स्तर के नेता कुछ कहते या करते हैं तो इसे पार्टी का नजरिया नहीं माना जाना चाहिए। शाह ने कहा- 'सवाल यह है कि आप (कांग्रेस) खुश और गौरवान्वित क्यों नहीं हैं। यह दर्शाता है कि आपकी बुनियाद में ही कुछ कमी है.. लोगों की खुशी में शामिल होने के बजाय कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान का निराशा प्रकट कर रही है।
जैश-ए-मोहम्मद को भाजपा ने पैदा किया
वहीं, राहुल के बचाव में उतरे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष जानते हैं कि वह क्या कह रहे हैं और देश लोग उनके शब्दों के पीछे की भावना को समझते हैं। सिब्बल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा 'बंद करो इस तरह की पोस्टरबाजी। सेना की सफलता का राजनीतिकरण बंद करो। यदि ऐसा करोगे तो सवाल उठेंगे।'
शाह पर बरसते हुए सिब्बल ने सवाल किया 'जो नेता जेल में रहे और हत्या के आरोपी हैं, क्या वे अब हमें बताएंगे कि हमारी बुनियाद में ही खामी है और राहुल गांधी के खानदान पर सवाल उठाएंगे?' उन्होंने शाह पर ओछी बात करने का आरोप लगाते हुए कहा 'मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी अध्यक्ष से कहें कि इस तरह की बयानबाजी लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है। लेकिन मोदीजी कैसे यह कहेंगे, क्योंकि वह तो खुद इसका फायदा उठाते हैं।'
सिब्बल ने आरोप लगाया कि जैश-ए-मोहम्मद को भाजपा ने पैदा किया और उसके पिछले शासन काल में जैश के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को तत्कालीन रक्षा मंत्री जसवंत सिंह ने ले जाकर छोड़ा था। आज उसी जैश-ए-मोहम्मद के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
'कांग्रेस में राहुल भक्ति देश भक्ति पर भारी'
कपिल सिब्बल के आरोपों का जवाब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिया। सिब्बल के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि कांग्रेस में देशभक्ति पर राहुल की भक्ति भारी है। कपिल सिब्बल के इस बयान पर कि जैश-ए-मोहम्मद को भाजपा ने पैदा किया, रवि शंकर ने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवादी संगठन को इतना ब़़डा हैंडल दिया कि भारत ने जैश-ए-मोहम्मद को बनाया।
रवि शंकर ने कहा कि राहुल के बयान से देश को शर्मिदगी हुई है। इससे कांग्रेस को भी नुकसान होगा। उन्होंने कहा सिब्बल से ऐसे बयानों की उम्मीद नहीं थी। कांग्रेस के बयान से आईएसआई खुश होगी।

No comments:
Post a Comment