मेरठ- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सलमान खान द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर दिए गए बयान से यूपी के लोगों में गुस्सा है। शनिवार को शामली में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सलमान खान के पोस्टर पर जूतों की माला पहनाकर प्रोस्टेट किया। इसके बाद उनका पुतला फूंका। आगे पढ़िए और क्या कहा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने...
-शामली में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजीव मोरिया ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सलमान खान के खिलाफ जुलूस निकाला।
-शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पकिस्तान मुर्दाबाद और सलमान खान मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
-यही नहीं, सलमान खान के पोस्टर पर जूतों की माला पहनाकर पुतला फूंका।
क्या कहते हैं हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष
-हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष राजीव मोरिया ने कहा कि सलमान खान से 125 करोड़ भारत वासियों की आशा जुड़ी है वो हमारे हीरो हैं।
-लेकिन भारतीय सेना द्वारा मारे गए आतंकवादी मामले पर उनका बयान बिल्कुल गलत है।
-एक तो खबरें आती हैं कि वहां के लोग कहते हैं कि भारतीय फिल्में पाकिस्तान के हॉल में नहीं चलेगी।
-वहीं दूसरी ओर, सलमान खान पाकिस्तान के लोगों का समर्थन कर रहे हैं, जो सरासर गलत है।
-इसकी हिंदू युवा वाहिनी घोर निंदा करती है।
-यदि सलमान खान देशवासियों से माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी फिल्में पूरी यूपी के सिनेमा हॉल में नहीं चलने देंगे।
क्या कहा था सलमान ने?
- शुक्रवार को एक प्रोग्राम के दौरान सलमान से पूछा गया कि क्या पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगना चाहिए?
- इस पर सलमान ने कहा- इन्हें सरकार ने ही परमिट और वीजा जारी किए हैं। ये लोग तो कलाकार हैं, कोई टेररिस्ट्स नहीं।
- इसके बाद सलमान से पीओके में भारतीय कमांडो द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछा गया। इस पर सलमान ने कहा, 'टेररिस्ट्स थे ना, प्रॉपर एक्शन था।'

No comments:
Post a Comment