Monday, 3 October 2016

10 रुपए के नकली सिक्के, पूरी फैक्ट्री पकड़ी


नई दिल्ली, (ब्यूरो): बाहरी जिला पुलिस के वाहन चोर निरोधक दस्ता पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। पुलिस ने बवाना स्थित फैक्ट्री पर छापा मार कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है जो अपने परिवार के साथ निवासी रोहिणी सेक्टर-11 में रहता था।



ये भी पढ़ें-

पुलिस ने फैक्ट्री से 40 हजार रुपए के नकली सिक्के और उन्हें बनाने वाली मशीनों को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिसमें सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2014 से नकली सिक्कों की सप्लाई का कारोबार कर रहा था।

मामले की जानकारी देते हुए बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों को ध्यान में रखते हुए जिले वाहन चोर निरोधक शाखा पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-11 स्थित बालाजी मंदिर के पास वाहन चैकिंग का अभियान चलाया था। अभियान के दौरान हेडकांस्टेबल राजकुमार दलबीर सिंह व कांस्टेबल दीपक और राकेश मौजूद थे। इस जांच के दौरान पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को शाहबाद डेयरी की तरफ से आते हुए देखा।

ये भी पढ़ें-

जिसे पुलिस ने जांच के लिए रोका तो कार में मौजूद आरोपी ने पुलिस पर दवाब बनाते हुए स्वयं को पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी बताया जब पुलिस ने उसे उसका आईकार्ड मांगा तो वह आनकानी करने लगा तभी पुलिस को वाहन की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी से दो प्लास्टिक के बैग में 20 पॉकेट में 40 हजार रुपए के नकली सिक्के बरामद किए जो 5 और 10 रुपए के हैं।

ये भी पढ़ें-

पुलिस ने आरोपी को जब गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करनी शुरू की तो उसने बताया कि सोनू और राजू नामक दो लोग बवाना के औद्योगिक क्षेत्र में एक नकली सिक्कों को बनाने की फैक्ट्री चला रहे है। जहां पर 5 रुपए और 10 रुपए के नकली सिक्के बनाए जाते हैं।

No comments:

Post a Comment