Monday, 3 October 2016

भारत-पाक बॉर्डर पर 2 दिन गुजारेंगे राजनाथ सिंह…

नई दिल्ली। #UriAttack के बाद भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर #SurgicalStrike किया। इस दौरान सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक से बौखला गया है। अब गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस गर्म माहौल में बॉर्डर का दौरा करने जा रहे हैं। राजनाथ आज लेह और 4 अक्टूबर को करगिल का दौरा करेंगे।



कश्मीर में शांति लाने की कोशिश करेंगे राजनाथ सिंह

जम्मू कश्मीर तक पहुंच बनाने के मोदी सरकार के प्रयासों के तहत राजनाथ सिंह आज से दो दिवसीय लेह और करगिल के दौरा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वह विभिन्न वर्गो के लोगों से बातचीत करेंगे। राजनाथ सिंह आज लेह और 4 अक्टूबर को करगिल का दौरा करेंगे।

राजनाथ इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और लोगों से बातचीत करेंगे और कश्मीर घाटी में वर्तमान अशांति को लेकर उनके विचार जानेंगे।

ये भी पढ़ें – बारामूला में आतंकी हमला, एक जवान शहीद

गृह मंत्री अधिकारियों के साथ गए थे और उसके बाद 4-5 सितंबर को सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ गए थे। गृह मंत्री 24-25 अगस्त को श्रीनगर गए और फिर 23-24 जुलाई को गए थे। उन यात्राओं के दौरान लद्दाख छूट गया था, ऐसे में गृह मंत्री लेह और कारगिल अलग से जा रहे हैं। राजनाथ सिंह सुबह 11.30 बजे के करीब लेह पुहंचेंगे।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तानियों की नापाक हरकत, बीटिंग रिट्रीट के दौरान फेंके गए पत्थर

8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। जिसके बाद कश्मीर घाटी में उत्पन्न अशांति के बाद से गृह मंत्री का जम्मू कश्मीर का यह चौथा दौरा होगा।

बता दें कि इन दिनों बॉर्डर का मौहाल काफी गर्म है। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर आतंकियों ने बारामूला में हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। वहीं सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया। वहां अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।


No comments:

Post a Comment