Monday, 3 October 2016

देश के 4 करोड़ EPFO खाताधारकों के लिए खुशखबरी




नई दिल्ली ।  देश के करीब 4 करोड़ ईपीएफ ओ खाताधारक अगले साल से अपने पीएफ की रकम को गिरवी रखकर घर खरीद सकेंगे। यही नहीं पीएफ खाताधारक मासिक किस्त चुकाने के लिए भी इस खाते का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ईपीएफ ओ के सेंट्रल प्रोविडेंट फं ड कमिश्नर वी.पी. जॉय ने कहा कि हम एक ईपीएफ ओ सदस्यों के लिए हाउसिंग स्कीम पर काम कर रहे हैं। पीएफ निकासी के क्लेम की ऑनलाइन सेटलिंग के लिए ऑनलाइन सर्विस की लॉन्चिंग के बाद हम इस स्कीम को 2017-18 में लॉन्च कर सकते हैं।



जॉय ने कहा कि इस स्कीम के तहत सब्स्क्राइबर अपनी पीएफ के पैसे को गिरवी रखकर कर्जा ले सकेंगे और उसके पैसे से ही लोन की मासिक किस्त का भुगतान कर सकेंगे। इस स्कीम के तहत ईपीएफ ओ सुविधा प्रदाता के तौर पर काम करेगा और सदस्यों को होम लेने में मदद करेगा।

इससे कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान ही घर खरीद सकेंगे और इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईपीएफओ की जमीन खरीदने और सदस्यों के लिए घर तैयार करने की योजना नहीं है।

No comments:

Post a Comment