अटलांटा सिटी.26 साल पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रम्प ताज महल कसीनो शुरू किया था। इसे उन्होंने दुनिया का आठवां अजूबा बताया था। अब वह बंद होने जा रहा है। यह सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार सोमवार शाम) बंद हो जाएगा। बता दें कि अटालांटिक सिटी में कसीनो कारोबार काफी मंदा है। घाटे की वजह से बंद होने वाला यह पांचवां कसीनो है। इसे आगरा के ताज महल की तर्ज पर बनाया गया था। जब इसे बंद किया जाएगा, तब रिपब्लिकन पार्टी के अमेरिकी प्रेसिडेंशियल पोस्ट के कैंडिडेट ट्रम्प यहां मौजूद रहेंगे। क्यों बंद हुआ ये ताज महल कसीनो...
- बैंकरप्सी कोर्ट ने विवाद की वजह से कसीनो के इम्प्लाइज के हेल्थ सर्विसेस और पेंशन बेनिफेट्स छीन लिए थे। इस मुद्दे पर कसीनो मैनेजमेंट और इम्प्लाइज के बीच कोई डील नहीं हो पाई थी।
- इस फैसले से करीब 3 हजार लोगों की जॉब्स चली गई। 2014 से अटलांटा सिटी में कसीनों बंद होने शुरू हुए। तब से यहां इससे जुड़े 11 हजारों लोगों की नौकरी जा चुकी है।
- कसीनो की यूनियन 1 जुलाई से हड़ताल पर थी। बता दें कि यह कसीनो अप्रैल 1990 में शुरू हुआ था।
कौन संभालता था इसे
- इसे ट्रम्प के दोस्त और उनके पार्टनर कार्ल आइकन देखते थे।
- उन्होंने कहा- "इसे बंद करने का फैसला इसलिए किया,
क्योंकि मुनाफे का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।"
ट्रम्प ने क्या कहा?
- एक न्यूज एजेंसी से ट्रम्प ने कहा, ''मुझे लगा किसी तरह के समझौते पर पहुंच जाएंगे, लेकिन यकीन नहीं होता कि दोनों के बीच में कोई डील नहीं हो पाई।"
इससे पहले चार कसीनो बंद
- इससे पहले अटलांटा सिटी में अटलांटिक क्लब, शोबोट, ट्रम्प प्लाजा और रेवेल कसीनो पहले ही बंद हो चुके हैं।
- ताजमहल कसीनो के शेफ चक बेकर ने कहा- "मैं इसके शुरू होने से आज तक यहां काम कर रहा हूं। मैनेजमेंट के इस फैसले से मैं नाराज हूं। उन्होंने सबकुछ छीन लिया। उनके लिए यह बिजनेस होगा, लेकिन हमारे लिए तो यह सबकुछ था।"

No comments:
Post a Comment