Tuesday, 4 October 2016

नादान हैं मोदी, अभी जानते नहीं वह किस कौम से दुश्मनी मोल ले रहे हैं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के समा टीवी के एक प्रोग्राम में पूर्व क्रिकेटर और कप्तान जावेद मियांदाद से भारत द्धारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ललकारते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है और इसके साथ ही भारत के लोगों जनता को भी भड़काने की भी कोशिश की है।



सिआसत की रिपोर्ट के अनुसार मियांदाद ने कहा है किमोदी नहीं जानते वो किस कौम के साथ दुश्मनी मौल ले रहे हैं। मोदी जानते नहीं कि हमारा बच्चा-बच्चा शहादत के लिए तैयार है। भारत सिर्फ चाइना-पाकिस्तान कॉरिडोर की वजह से गुस्साया हुआ है।

भारत के लोगों को देश के खिलाफ भड़काते हुए जावेद ने कहा कि मैं भारत की जनता से गुजारिश करना चाहता हूँ कि उनके देश के कुछ लोग उन्हें मरवाने की साजिश रच रहे हैं इसलिए उनका विरोध करने के लिए जनता सड़कों पर उतरें। आपको बता दें कि जावेद मियांदाद भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के समधी भी हैं।

No comments:

Post a Comment