नई दिल्ली।दशहरे के मौके पर आज जगह-जगह रावण के पुतले का दहन होगा। इस बार कई रामलीलाओं में रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पतुलों के साथ ही आतंकवाद के पतुले का भी दहन होगा। कई रामलीलाओं में बॉलीबुड स्टार्स, नेता भी शामिल हो रहे हैं।
आंतकवाद विरोधी पुतलों की डिमांड...
-दिल्ली के टैगोर गार्डन के पास तितारपुर गांव में बड़ी संख्या में लोग रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला बनाने का काम करते हैं।
-पुतला बनाने वाले महेंद्र ने बताया, हमने पाकिस्तान विरोधी नारों के साथ 10 से 12 रावण बनाए हैं। इस साल कई लोगों ने रावण के ऐसे पुतले बनवाए हैं और वे इनके जरिये आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देना चाहते हैं।
-उन्होंने बताया, कई लोगों ने रावण पर आतंकवाद के खिलाफ नारे लिखने को कहा है। इन पुतलों को काले कागज से ढका गया है जिस पर चमकीले रंग से लिखा गया है।
-हर साल रावण के पुतलों को लेकर कोई न कोई थीम रहती है। पुतला निर्माता सुभाष ने बताया, पिछले साल पुतलों को डॉन, खलनायक जैसे नाम दिये गए थे और इस साल हम आतंकवाद विरोधी लहर देख रहे हैं।
-एक और पुतला बनाने वाले किशोर ने कहा, कई लोगों ने कंट्रोवर्सी से बचने के लिए सिर्फ पाकिस्तान के प्रतीक के रूप में हरे रंग से पुतला बनाने को कहा है। उन्होंने कोई मैसेज नहीं लिखने को कहा है और सिर्फ हरे रंग में पुतले बनाने को कहा है।
इन रामलीलाओं में आएंगे सितारे और नेता
-दिल्ली की सबसे मशहूर लवकुश रामलीला में इस बार पुतला दहन कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन शामिल होंगे। वहीं प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो रहे हैं। इस रामलीला में भी आतंकवाद का पुतला जलाया जाएगा।
-लवकुश रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन कुमार ने बताया, मंगलवार को जब हम पुतला दहन करेंगे तो रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के अलावा चौथा पुतला आतंकवाद का जलाएंगे। नवश्री धार्मिक लीला कमेटी भी इसी तरह का संदेश देगी।
-लला किले के पास होने वाली मशहूर श्री धार्मिक रामलीला में आज के कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे।
इन रास्तों पर मिल सकता है जाम
-मंगलवार को दशहरा और दुर्गापूजा विसर्जन के अवसर पर ट्रेफिक पाबंदियां रहेंगी।
-ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रेफिक) गरिमा भटनागर ने बताया कि जो रोड प्रभावित होंगे उनमें मंदिर मार्ग, पंचकुईयां रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, चितरंजन पार्क, आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, जोसिप ब्रोज टिटो मार्ग और नेहरू प्लेस शामिल हैं जो दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे।
-रिंग रोड-आउटर रिंग रोड पर राजघाट से बुराड़ी तक आईएसबीटी, मजनूं का टीला, बोलवर्ड रोड, वजीराबाद रोड, यमुना ब्रिज, विकास मार्ग पर ट्रेफिक दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक प्रभावित रहेगा।

No comments:
Post a Comment