अररिया। बथनाहा थाना क्षेत्र के पोखरिया सोनापुर वार्ड संख्या 18 निवासी महादलित गिरानंद ऋषिदेव की विगत दिनों हुई हत्या का उद्भेदन हो गया है। हत्याकांड में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवक कुंदन यादव उर्फ कुन्ना एवं बेचन मियां उर्फ मुशर्रफ से सोमवार को थाना में फारबिसगंज के डीएसपी अजित कुमार ¨सह एवं बथनाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गहन पूछताछ की।
ज्ञात हो कि गिरानंद के अपहरण होने की आशंका व्यक्त करते हुए परिजनों ने 30 सितंबर को बथनाहा थाना में प्राथमिकी संख्या 338/16 दर्ज कराया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को गिरानंद का शव 01 अक्टूबर को खवासपुर के कौवाचांड़ में परमान नदी के किनारे मिला था।
अवैध संबंध के कारण हुई महादलित की हत्या
फारबिसगंज थाना में सोमवार को गिरफ्तार उक्त दोनों युवकों से गहन पूछताछ के बाद फारबिसगंज डीएसपी अजित कुमार ¨सह ने बताया की पत्नी के अवैध संबंध के कारण दोनों युवकों ने गला घोटकर महादलित की हत्या कर दी। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीएसपी श्री ¨सह ने बताया की अनुसंधान के क्रम जानकारी मिली कि महादलित की पत्नी के साथ अवैध संबंध को ले दोनों युवकों से गिरानंद का पूर्व में विवाद भी हो चुका था। इसी कारण उन्होंने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर बथनाहा ओपी अध्यक्ष अमित कुमार के अलावा अनि एम गोपाल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment