Tuesday, 18 October 2016

शिक्षकों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

भागलपुरबनेगा स्वच्छ इंडिया कार्यक्रम के तहत सोमवार को नाथनगर बीआरसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल पचास शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन आद्रा इंडिया और डेटोल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

  यह प्रशिक्षण नगर निगम, जगदीशपुर, नाथनगर, शाहकुंड में चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते जिला समन्वयक शंभू सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित स्कूल के शिक्षकों को हाइजीन मॉडल आधारित हाइजीन एजुकेशन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित शिक्षक इसके बाद स्कूल के बच्चों को स्वच्छता का प्रशिक्षण देंगे। विषय रोचक बने इसके लिए छात्रों को कार्य पुस्तिका दी जाएगी। साथ ही खेल खेल में बच्चे स्वच्छता को जाने इसके लिए खेल सामग्री भी प्रदान किया जाएगा। हमारा मकसद बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस मौके पर प्रखंड समन्वयक रंजीत कुमार, प्रशिक्षक चन्द्रकांत भारती, हिमांशु शेखर मिश्रा, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार, अनामिका कुमारी, अनिता कुमारी, मीरा झा समेत बीआरसी के शिक्षक मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment