Friday, 7 October 2016

एटीएम कार्ड बनवाने के बहाने युवती के साथ किया रेप!



गोरखपुर: बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बनवाने के लिए परेशान गांव की एक युवती को बैंक में जान-पहचान का हवाला देकर पड़ोसी युवक अपने साथ ले गया और रास्ते में सुनसान जगह पर उसके साथ रेप कर दिया। युवती अपनी मां के कहने पर उसके साथ बैंक गई थी।



घर लौट कर उसने अपनी आपबीती बताई तो पूरा परिवार सन्न रह गया। पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पर पहुंची। पुलिस के आनाकानी करने पर वह अधिकारियों के गई। सीओ हर्रैया की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी रामकिशोर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

No comments:

Post a Comment