Tuesday, 18 October 2016

पटनारेल मंत्रालय की ओर से देश के 100 प्रमुख स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। देश के 23 स्टेशनों पर यह सेवा शुरू भी हो चुकी है, जिसमें पटना व मुगलसराय जंक्शन शामिल हैं। खास बात यह है कि देश के इन 23 स्टेशनों में सबसे अधिक वाईफाई का उपयोग पटना जंक्शन पर हो रहा है और इसमें भी सर्वाधिक यू-ट्यूब पर पोर्न साइट्स (वीडियो) सर्च हो रहे हैं।



एक रेल अधिकरी से मिली जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन देश में पहला ऐसा स्टेशन हो गया है जहां सबसे अधिक वाईफाई का उपयोग किया जा रहा है। दूसरे नंबर पर जयपुर है। तीसरे-चौथे नंबर पर बेंगलुरु व दिल्ली आदि स्टेशन हैं।


अधिक उपयोग से धीमी पड़ रही इंटरनेट की गति

वर्तमान में पटना जंक्शन पर एक गीगा बाइट की क्षमता वाले वाईफाई के उपकरण लगाए गए हैं, जो अब कम पडऩे लगा है। उपयोग करने वालों की संख्या बढऩे से इंटरनेट की गति धीमी पड़ रही है। इसे देखते हुए रेलटेल एवं गूगल ने अब यहां वाईफाई सेवा की विस्तार देने का मन बना लिया है। इसकी क्षमता 10 गीगा बाइट करने का प्रस्ताव है, जिसे शीघ्र ही अनुमति मिलने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment