Friday, 7 October 2016

शर्मनाक, मां ने चाय में मिलाया नशीला पदार्थ, बेटे ने किया शादीशुदा बड़ी साली का रेप


नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां अंबेडकर कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया ए के रहने वाले आकाश और उसकी मां कैलाशो ने मिलकर शादीशुदा बड़ी साली को चाय में नशीला पदार्थ दिया जिससे वो बेहोश हो गई और इसके बाद युवक ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर मां-बेटे पर केस दर्ज कर लिया है।



कैसे दिया शर्मनाक घटना को अंजाम

कुछ दिन पहले लुधियाना के रहने वाले युवक की सगाई हुई थी जिसके बाद दोनों परिवारों का आना जाना था। कुछ समय पहले ही लडके की मां ने शादीशुदा बड़ी साली को घर बुलाया। चाय में नशीला पदार्थ दिया जिससे वो बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे यूपी ले जाया गया और रेप किया।

पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट

यूपी जाने के बाद पीड़िता के साथ रेप होता रहा। एक दिन वो चंगुल से भाग निकली और लुधियाना पहुंच पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई. आकाश और उसकी मां दोनों रेप करने के बाद से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment