Tuesday, 18 October 2016

प्रेमी जोड़े को ब्लैकमेल कर पुलिसकर्मी ने युवती से किया दुष्कर्म

नई दिल्ली: 

सोमवार को जापानी पार्क में घूमने गए एक प्रेमी युगल के लिए दिल्ली पुलिस का सिपाही ही हैवान बन गया। सिपाही ने प्रेमी युगल को पहले तो डराया धमकाया और फिर युवती के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही ने दुष्कर्म का मोबाइल से वीडियो भी बनाया। यही नहीं विरोध करने पर सिपाही ने युवती की पिटाई की और यह बात किसी को बताने पर जान से मार डालने तथा वीडियो वॉयरल करने की धमकी दी। घटना के बाद से युवती बेहद डरी सहमी है। सामाजिक लोकलाज व परिजनों के डर से पीड़िता ने अब तक पुलिस में शिकायत नहीं की है।



आरोपी सिपाही का नाम विकास

दुष्कर्म से पहले आरोपी जब डराने के मकसद से युवती के ब्वॉयफ्रेंड की पिटाई कर रहा था तभी उसकी नजर आरोपी द्वारा गले में पहने हुए दिल्ली पुलिस के परिचय पत्र पर पड़ गई। युवक जब परिचय पत्र पर लिखा उसका नाम पढ़ने लगा तब आरोपी सिपाही ने झटके से कार्ड को पकड़कर टीशर्ट के अंदर डाल लिया। लेकिन तब तक युवक ने आरोपी सिपाही का नाम पढ़ लिया था। कार्ड पर विकास नाम लिखा हुआ था।

सिपाही ने दुष्कर्म किया, दोस्त ने निगरानी

समयपुर बादली का रहने वाला 21 साल का युवक 18 साल की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दोस्त की बाइक लेकर सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे जापानी पार्क घूमने आया था
वहां दोनों कई घंटे रुके। युवक ने पढ़ाई छोड़ रखी है जबकि युवती पास के कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। दोनों एक ही इलाके में करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। पार्क से निकलने के दौरान गेट पर प्रेमी जोड़े को दो युवक मिल गए। दोनों उजले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से वहां आए थे और वे सादे कपड़ों में थे। जींस और टीशर्ट पहने युवक के गले में दिल्ली पुलिस का कार्ड था। वहां उसने प्रेमी जोड़े को रोककर जब नाम पता पूछा तो उन्होंने डर से बताने से इंकार कर दिया

युवक ने जब आरोपी से कहा कि वह किसी को भी लेकर घूमे तो उससे उसको क्या मतलब। इसपर आरोपी को गुस्सा आ गया। झगड़ा होने के बाद प्रेमी जोड़े वहां से निकल गए। सिपाही ने भी कार से उनका पीछा शुरू कर दिया। दोपहर करीब 4.30 बजे जब प्रेमी जोड़े सुनसान जगह समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के पास आ गए तो पीछे से सिपाही भी दोस्त के साथ कार से वहां आ धमका
दोनों ने युवती के ब्वॉयफ्रेंड को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और वहां से उसे भगा दिया। उसके बाद सिपाही ने युवती को कार में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस वक्त सिपाही दुष्कर्म कर रहा था उसका साथी कार के बाहर खड़ा रहा। वारदात के बाद जब दोनों कार से फरार हो गए तब युवती ने रोते हुए ब्वॉयफ्रेंड को फोन कर आपबीती बताई। आरोपी का पता लगाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी होनी। विकास नाम के सिपाहियों को ढूंढना होगा। पार्क के बाहर गेट पर लगे सीसीटीवी व रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी होगी। इस संबंध में बाहरी जिला के डीसीपी एमएन तिवारी को जानकारी देने के लिए फोन व एसएमएस के जरिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई किंतु उनसे बात नहीं हो पाई।

No comments:

Post a Comment