Friday 30 September 2016

ये हैं धोनी की ऑनस्क्रीन वाइफ, कभी इनकी मौसी को डेट करते थे सलमान

एंटरटेनमेंट डेस्क। क्रिकेटर एमएस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें इस रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट से गुजरना पड़ा था। बता दें कि डायरेक्टर नीरज पांडे की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं, जबकि कियारा ने उनकी वाइफ साक्षी का रोल प्ले किया है। वहीं दिशा पाटनी ने धोनी की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है।

कियारा के मुताबिक, डायरेक्टर नीरज पांडे ने मुझे दोनों रोल, साक्षी और धोनी की गर्लफ्रेंड के लिए स्क्रीन टेस्ट देने को कहा था। मैंने सुशांत के साथ इन दोनों ही रोल्स के लिए कुछ सीन किए। हालांकि नीरज को लगा कि मैं साक्षी के रोल के लिए ज्यादा फिट हूं और इस तरह मैं इस किरदार के लिए फाइनल हुई।

बता दें, कुछ दिनों पहले ही कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अनुपम खेर के साथ दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। यह फिल्म की शूटिंग के दौरान की फोटो है। फिल्म में अनुपम खेर महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

अशोक कुमार की पड़पोती हैं कियारा...
फिल्म अभिनेता अशोक कुमार को हर कोई जानता है। ऐसे में कियारा को जल्दी से जानने के लिए सबसे अच्छी बात उनका अशोक कुमार की पड़पोती होना है। कियारा का जन्म 8 मार्च, 1992 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता सिंधी और मां आधी मुस्लिम और आधी ब्रिटिश मूल की हैं। साल 2009 में जब उन्होंने '3 इडियट्स' देखी तो फिल्मों में आने का मन बना लिया। इसके लिए उनके पिता ने भी हां कर दी। वो अशोक कुमार की पड़पोती होने के साथ सईद जाफरी की भतीजी भी हैं।
कियारा की मौसी को डेट कर चुके हैं सलमान...
कियारा ने सलमान से जुड़ा राज खोलते हुए बताया था कि सलमान बहुत पहले मॉडल शाहीन जाफरी को डेट करते थे। हो सकता है यह उनका सबसे पहला रिलेशनशिप था। शाहीन असल में कियारा की मौसी हैं। कियारा ने बताया था- मेरी मां सलमान को बहुत पहले से जानती हैं, क्योंकि वो बांद्रा में बड़े हुए हैं। वो मेरी मां जेनिव आडवाणी को कहते थे कि एक दिन मैं स्टार बनूंगा। वो दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे। मेरी मां ने ही सलमान का शाहीन मौसी से परिचय कराया था और दोनों अरसे पहले डेट करते थे। वो सलमान के घर कई बार लंच पर भी जा चुकी हैं। कियारा ने बताया कि सलमान जब फगली के सेट पर फिल्म का प्रमोशनल गाना शूट कर रहे थे, तब उनकी मां की मुलाकात सलमान से हुई थी।

करियर की शुरुआत...
कियारा ने फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया। एक्टिंग सीखने के लिए उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से शॉर्ट कोर्स किया है। इन सब के साथ सलमान खान भी उनके परिवार के काफी करीब है। खबरों की मानें तो सलमान ने उनका इंडस्ट्री में आने के लिए गाइडेंस भी किया है।

No comments:

Post a Comment