Friday 30 September 2016

PoK में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की वर्ल्ड मीडिया ने की तारीफ, PAK मीडिया ने कहा- दोनों मुल्कों के रिश्ते में गिरावट आई

इस्लामाबाद.भारत के पैरा कमांडोज ने पहली बार एलओसी के पार जाकर आतंकी कैम्पों को निशाना बनाया। बुधवार-गुरुवार हुए इस सर्जिकल स्ट्राइक में 38 आतंकी मारे गए। वर्ल्ड मीडिया ने इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया है। वहीं, पाकिस्तान के एनालिस्ट और नरेंद्र मोदी के आलोचक माने जाने वाले सैयद तारिक पीरजादा ने कहा कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किया है, इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। पाक मीडिया ने भी अपने अंदाज में लिखा है कि बीते सालों में दोनों मुल्कों के रिलेशन में गिरावट आई है। पाक मीडिया ने क्या लिखा...


- डॉन :
-भारत ने इसलिए कार्रवाई की है, क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में हैं। इन रिपोर्टों में 'कथित हमलों' को मीडिया का शिगूफा बताया है। साथ ही, सीमा पर सेना तैनाती का फुटेज दिखाया है। भारत-पाक के बीच वॉर हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन खत्म नहीं हुए।
- भारत और पाकिस्तान के बुजुर्गों की नजरों में दोनों देशों के रिलेशन काफी बिगड़ चुके हैं। दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और अदब में गिरावट आई है। भारत-पाक के बीच 1965 में एक वॉर हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन बने रहे।
- जब एक के टैंक दूसरे के टैंक को गिरा रहे थे, तब भी दोनों देशों के जवान एक-दूसरे के लिए इंसानियत दिखाते थे। 1971 के बाद कोड ऑफ वॉर फेयर में गिरावट आती चली गई।
- आज भारत से पाक के कलाकारों को निकाला जा रहा है। क्या हम कभी भूल सकते हैं कि हमारे शायरों को दिल्ली में कितना सम्मान मिलता था। लेकिन वक्त के साथ बहुत कुछ बदल गया।
- द नेशन :
-पांच ठिकानों पर एकसाथ हमला हुआ जो सामान्य बात कतई नहीं है। भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा था, "ये स्ट्राइक बुधवार रात को लाइन ऑफ कंट्रोल पर आतंकवादी ठिकानों पर की गई।"
- एक बार फिर भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव दूर करने के लिए कोई इच्छा नहीं जताई। उसने अपनी फोर्स को सीमा पार करा दिया। ये कई अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय संधियों का उल्लंघन है।
- भारत का दावा है कि उसने सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकी कैम्पों पर हमला किया और कइयों को मार गिराया। पाक आर्मी दावा कर रही है कि एलओसी से सटे इलाके में कुछ नहीं हुआ। वहीं, सीमा पार भारत की गोलीबारी में पाक के 2 जवान भी मारे गए।
- सर्जिकल स्ट्राइक शब्द भी मीडिया की ही उपज है। सही मायने में भारतीय हमले की गंभीरता और उसका नेचर जानने की जरूरत है। डिबेट का जो भी फैसला हो, लेकिन एक बात तो तय है कि भारत लगातार बिना कारण के पाक की सीमा में हमले कर रहा है। ये एक रणनीति के तहत किया गया हमला था।
- द ट्रिब्यून एक्सप्रेस :
-29 सितंबर को तड़के एलओसी पर भारत की तरफ से फायरिंग में पाक के दो जवानों की मौत हो गई। पाक इससे भले ही इनकार करे, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाक में होने वाले सार्क समिट से भी हाथ खींच लिए हैं।
- भारत तीन नदियों पर नए हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट बनाना चाहता है, इससे पाक का नुकसान होगा। भारत इससे पहले भी कश्मीर में पॉपुलर एक्टिविस्ट (आतंकी बुरहान वानी) को मारकर तनाव बढ़ा चुका है। बीते 10 दिनों से वह पाकिस्तान को इंटरनेशनल लेवल पर अलग-थलग करने की धमकी दे रहा है।
- एक बात साफ है कि पाकिस्तान भारत के साथ किसी भी तरह की लड़ाई नहीं चाहता। अगर भारत ऐसे ही मिलिट्री को सीमा पार भेजता रहेगा तो पाक भी उसका जवाब देगा। इसके बाद एयरफोर्स और आर्मी का डिप्लॉयमेंट भी हो सकता है। इसके चलते भारी हथियारों से लैस दोनों देशों के बीच वॉर की स्थिति भी बन सकती है। इसका इतिहास भी रहा है।
- दोनों देश एक-दूसरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यूएन में भारत ने पाकिस्तान पर कई आरोप लगाए। लेकिन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी टीम ने सही ढंग से जवाब नहीं दिया। अफगानिस्तान और ईरान का भी झुकाव भारत की तरफ है। पाक अलग पड़ रहा है। शरीफ की कमजोर नीतियों की वजह से ही यह हमला हुआ।
क्या बोले पीरजादा?
- पीरजादा ने मामले में एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, "अगर किसी को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर शक है तो (बता दूं कि) पाक पीएम कभी भी सीजफायर वॉयलेशन के मसले पर बयान जारी नहीं करते हैं।"
- अगले ट्वीट में लिखा, "अगर पाकिस्तान ऐसे सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार करता है तो भारतीय सेना के पास भविष्य में अपनी मर्जी से ऐसे ऑपरेशन फिर से अंजाम देने का मौका रहेगा।"
- फिर अगले ट्वीट में लिखा, "पाक पीएम- हम भारतीय सेना की आक्रामकता की निंदा करते हैं। आईएसपीआर-एलओसी के पास छिटपुट फायरिंग। कुछ खास नहीं हुआ। इज्जत बचाने को लेकर परेशान...।"
- उन्होंने आगे लिखा, "सूत्र बताते हैं कि पीओके में आतंकी कैम्पों पर हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।"
- "पाकिस्तानी मीडिया और सत्ता सोचती है कि पाक की जनता बेवकूफ है, जो भारत की कार्रवाई को नजरअंदाज कर देंगी।" हालांकि, अंत में लिखा, 'पाकिस्तान म्यांमार नहीं है। धन्यवाद।"
वर्ल्ड मीडिया ने क्या कहा?
- बीबीसी :पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने के वादे के साथ सत्ता में आए मोदी पर उड़ी हमले के बाद भारी दबाव था। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक भारत का अब तक का सबसे खतरनाक हमला है।
- द न्यूयॉर्क टाइम्स :भारतीय आर्मी का सीमा पार जाकर कार्रवाई करना अप्रत्याशित है। 1999 के करगिल वॉर के दौरान भी भारत ने एलओसी पार नहीं किया था। मोदी के सत्ता में आने के बाद सेना को फ्री हैंड मिला हुआ है। म्यांमार में भी सेना ने ऐसा ही हमला किया। ऐसे में, परमाणु हथियार से लैस दो पड़ोसी देशों के बीच तनाव चरम पर है।

No comments:

Post a Comment