Friday 3 February 2017

Crime : एक बाप ने ही कर दी मर्यादा को शर्मशार , फिर जो हुआ


नीयत का क्या भरोसा? कब बदल जाए और जब बात हुश्न की हो तो फिर क्या जवानी और क्या बुढ़ापा। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है।

क्योंकि ऐसी ही एक घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित युवती ने बच्चे को जन्म दिया, 9 महीने तक अपनी कोख में पीड़िता अपनी ही सहेली के पिता का पाप ढोती रही। लेकिन बच्चे के जन्म लेते ही इस राज का पर्दाफाश हो गया।

दरअसल, ग्वालियर में 55 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी बेटी की सहेली के साथ दुष्कर्म किया। ये मामला दबा रहा, पर जब दुष्कर्म की शिकार युवती ने बच्चे को जन्म दिया, नूरगंज निवासी किशोरी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि 55 साल का शख्स ने उसे डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया था। इस वजह से वह गर्भवती हो गई और बच्चे को जन्म दिया है

 

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी का साडि़यों की रंगाई, कढ़ाई का काम है। आरोपी की बेटी उसकी सहेली है, उसके जरिए दो साल पहले वह कढ़ाई का काम सीखने गई थी। बाद में परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए वहीं पर कढ़ाई का काम भी करने लगी। उसने बताया कि पिछले साल जब वह अकेली काम कर रही थी, तभी आरोपी ने उसे मां और भाई को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था।

परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता छह माह बाद चला। लेकिन बदनामी के डर से वह चुप रहे और अस्पताल तक नहीं ले गए, लेकिन जब बच्चा हुआ तो बात बस्ती तक फैल गई। आखिरकार पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment