Thursday 29 September 2016

गांधी मैदान : 500 एकड़ इलाका बनेगा स्मार्ट



पटना: स्मार्ट सिटी के लिए चल रही वोटिंग पर 30 सितंबर को विराम लग जाएगा। अब एरिया बेस्ड डेवलपमेंट और पैन सिटी पर वोटिंग के लिए सिर्फ दो दिन का समय ही शेष बचा है।
एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए गांधी मैदान के आसपास के 500 एकड़ क्षेत्र को हाईटेक किया जाएगा। वहीं पैन सिटी के छह मुद्दों में से यातायात और परिवहन को चुने जाने की प्रबल संभावना है। इसे पूरे शहर भर में लागू किया जाएगा। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में दूसरे नंबर पर चल रहे कंकड़बाग को सिर्फ 22 फीसदी के आसपास वोट ही मिले हैं।
स्मार्ट सिटी में परिवहन सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण

एनआईटी पटना में सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आयोजित वर्कशॉप के दूसरे दिन बुधवार को स्मार्ट सिटीज- स्मार्ट ट्रांसपोर्ट विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में शामिल विशेषज्ञों ने कहा कि स्मार्ट शहर में परिवहन सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। इसपर गंभीरता पूर्वक ध्यान देने की जरूरत है।
इस परिचर्चा में शामिल आईआईटी, एनआईटी पटना व अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों ने कहा कि एनआईटी पटना को ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर शोध करना चाहिए। राजधानी के सबसे समस्याग्रस्त अशोक राजपथ को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लेकर इस सड़क पर ट्रांसपोर्टेशन में सुधार तथा समस्याओं के निदान से संबंधित सुझाव देना चाहिए।

ये भी सुझाव आए
- रोड साइड में अतिक्रमण को हटाया जाए। निगम पहल करे।
- सड़क किनारे पैदल चलने वालों के लिए विशेष व्यवस्था हो। साइकिल के उपयोग, बैरियर फ्री इनवायरमेंट जरूरी।
- सड़कों की वर्तमान स्थिति में सुधार, ताकि दुर्घटनाएं कम हों।
- सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत।

No comments:

Post a Comment